राजनांदगांव| मोहारा के वाटर फिल्टर प्लांट में बिजली बंद होने की वजह से शहर में गुरुवार शाम पेयजल आपूर्ति प्रभावत हो गई। प्लांट की बिजली बंद होने की वजह से नवागांव और पेंड्री की ओवरहेड टंकियां नहीं भर सकी। इसके चलते इन टंकियों से सप्लाई वाले हिस्सों में शाम में नल नहीं खुले। निगम के जल विभाग के मुताबिक दोपहर में करीब घंटेभर से अधिक समय तक फिल्टर प्लांट में बिजली बंद रही। जिसकी वजह से समय पर टंकियों का भराव नहीं हो सका। बिजली बंद होने की वजह से दूसरे हिस्सों में भी शाम में देर से नल खुले। हालाकि शुक्रवार सुबह अपने निर्धारित समय से जलापूर्ति जारी रहने का दावा निगम प्रशासन ने किया है।


