राजनांदगांव| एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव (शहरी) अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 20 रविदास वार्ड एवं आंगनबाड़ी केन्द्र 47 मोहारा में सहायिका के 1-1 पद के लिए 8 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित की गई है। आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र आवेदक निर्धारित तिथि तक कार्यालय एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव (शहरी) जिला राजनांदगांव में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से भेज सकते हैं। विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।


