रायपुर के खम्हारडीह इलाके में गणेश पंडाल में साउंड बॉक्स को लेकर दो समितियों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इस मारपीट में महिलाओं ने एक दूसरे को जमकर थप्पड़ जड़ दिए। मारपीट के बीच में एक युवक ने भी महिला को थप्पड़ मारा जिसके बाद वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गई। फिर युवक ने महिला को धमकी भी दी।इस पूरी मारपीट का VIDEO भी सामने आया है। यह पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है। गुरुवार रात 9:30 बजे कॉलोनी के दो अलग-अलग समितियों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि यह विवाद गणेश बैठाने के लिए सामान को लेकर हुआ था। कॉलोनी के लोग साउंड बॉक्स, तिरपाल, कुर्सी बर्तन एक जगह पर रखते हैं। इसी सामान के बटवारे में साउंड बॉक्स को लेकर दोनों समितियों के सदस्यों के बीच बहस बाजी होने लगी। महिलाएं आपस में भिड़ी, एक दूसरे को जड़ने लगे थप्पड़ सदस्यों के बीच बहसबाजी मारपीट में बदल गई। इस मारपीट का कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने वीडियो बना लिया। जिसमें दिख रहा है कि महिलाएं एक दूसरे के गाल पर थप्पड़ जड़ रही है। इस दौरान उनके बीच जमकर गाली गलौज भी हुआ है। एक दूसरे को जान से मारने की धमकी देने लगी। इस मारपीट के बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के थप्पड़ जड़ते ही जमीन पर गिरी महिला इस मारपीट का एक वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक तेजी से गुस्से में आया। फिर वह एक महिला के साथ बहस बाजी करने लगा। युवक ने महिला को जोरदार एक तमाचा जड़ दिया। जिस महिला बेसुध होकर जमीन पर गिर गई। आसपास मौजूद लोगों ने महिला को उठाया और बीज बचाव कर झगड़े को शांत कराया। पुलिस थाने में 2 FIR दर्ज इस मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग लोगों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। पहले फिर अंजलि भास्कर ने दर्ज करवाई है। उसने बताया कि समिति में मीटिंग के दौरान कॉलोनी में रहने वाला अमरेश चतुर्वेदी, अजय चतुर्वेदी और अजीत चतुर्वेदी शराब के नशे में आए। उन्होंने मारपीट करके धमकी दी। कहा कि हम लोग 36 भाई हैं 36 टुकड़े कर देंगे। शिकायत के बाद पुलिस ने प्रभा साहू समेत अन्य लोगों पर FIR की है। वहीं दूसरी FIR प्रभा साहू ने दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि कॉलोनी में गणेश समितियों के बीच सामान को लेकर बातचीत चल रही थी। इसी दौरान साउंड बॉक्स को लेकर विवाद हो गया। जिसमें अंजलि भास्कर, रीना घोष, ज्योति निषाद ने गाली गलौज कर मारपीट की है। पुलिस ने इन महिलाओं के खिलाफ भी FIR दर्ज किया है। दोनों पक्षों के लोगों को आई चोंटे इस घटना के बाद दोनों पक्ष की महिलाओं को चोंटे आई हैं। जिसमें महिलाओं के सिर पीठ, सीना व शरीर के कई जगह पर चोट लगा है। मामले में पुलिसइस अब कॉलोनी के लोगों से पूछताछ कर रही है।


