गोल्डन टेंपल के पास होटल में नशे करने का VIDEO:युवक-युवतियां हेरोइन लेते दिखे, होटल मालिक गिरफ्तार; महिला सप्लायर फरार

अमृतसर के गोल्डन टेंपल के पास युवक और युवतियों का नशे का वीडियो वायरल है। घटना घंटाघर चौक स्थित ज्ञानी निवास नामक होटल की है। वीडियो में कुछ युवक-युवतियां हेरोइन का सेवन करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल मालिक सिमरनजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मालिक ने बताया कि वो राजबीर कौर और सुखविंदर कौर नामक महिला से नशा खरीदते हैं। जिन्हें पुलिस तलाश कर रही है। एसीपी शीतल सिंह के अनुसार, आरोपी होटल मालिक और वीडियो में दिख रहे युवक-युवतियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। युवक-युवतियों की भी तलाश जारी
पूछताछ में होटल मालिक ने खुलासा किया कि वह एक महिला से नशीले पदार्थ प्राप्त करता था। पुलिस वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य आरोपी युवक-युवतियों की भी तलाश जारी है। वीडियो में दिखाई दे रहे एक युवक की फोटो कुछ पुलिस वालों के साथ भी वायरल हो रही है। जिस पर पुलिस ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। एसीपी ने बताया कि इस नशा गिरोह में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। धार्मिक स्थल के नजदीक इस तरह की गतिविधियां चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि होटल में नशा करना या करवाने पर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की जाती है और इसमें शामिल होटल मालिक की भी की है और सख्त कार्रवाई की गई। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी तलाश किया जाएगा और मामले की गहराई से जांच की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *