धनबाद में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश:सरगना समेत तीन गिरफ्तार, पांच चोरी की बाइक बरामद

धनबाद पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। आरोपी कालीटांड फुटबॉल ग्राउंड के पास चोरी की पांच मोटरसाइकिल को बेचने की फिराक में थे। गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का मुख्य सरगना सोनू सिन्हा है, जो खास कुइयां दुर्गा मंदिर का रहने वाला है। उसके साथ करू भुइंया और सोनू भुइंया को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने इनके पास से पांच मोटरसाइकिल जब्त की हैं। नगर अधीक्षक के अनुसार, जब्त की गई बाइक में से दो की पुष्टि हो चुकी है। एक मोटरसाइकिल सरायढेला थाना और दूसरी धनबाद थाना से चोरी की गई थी। मुख्य सरगना सोनू सिन्हा के खिलाफ धनबाद जिले के विभिन्न थानों में छह से अधिक चोरी और आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर छापेमारी कर रही है। जांच में सामने आया है कि इस गिरोह में और भी कई लोग शामिल हैं। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *