आगरा में 7 जनवरी को आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह:उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के तीन दिवसीय राज्य सम्मेलन में 75 जिलों से आएंगे शिक्षक

आगरा में 7,8,9 जनवरी को उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के 57 वें राज्य सम्मेलन का आयोजन मुफीद ए आजम इंटर कॉलेज में किया जाएगा। 7 जनवरी को सम्मेलन का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। सम्मेलन में 75 जिलों से आए शिक्षक शामिल होंगे। शनिवार दोपहर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुफीद ए आजम इंटर कॉलेज में संगठन पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जहां कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर चर्चा हुई। संगठन पदाधिकारियों ने पत्रकारों को आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। सम्मेलन संयोजक मुकेश शर्मा ने बताया कि 7 जनवरी को सुबह 10 बजे सम्मेलन का शुभारंभ किया जाएगा। तीन दिवसीय सम्मेलन में शिक्षक हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। शिक्षकों की परेशानियां भी सुनी जाएंगी। जो भी शिक्षक इस सम्मेलन में शामिल होंगे। उन्हें अवकाश प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। सर्वसम्मति से शिक्षक हित से जुड़े प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। पुरानी पेंशन बहाली, चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 12,18 और 21 को समाहित करने पर चर्चा की जाएगी। राजकीय शिक्षकों की तरह निशुल्क चिकित्सा भत्ता प्रदान करने की मांग की जाएगी। यहां रहेगी बाहर से आने वाले शिक्षकों के ठहरने की व्यवस्था बैठक में ये लोग रहे मौजूद इस मौके पर प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय मंत्री डॉ अनिल वशिष्ठ, मंडल अध्यक्ष भीष्म भद्र लवानिया, मंडलीय मंत्री अजय कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष डॉ विशाल आनंद, जिलामंत्री प्रवीन शर्मा, डॉ रागिनी शर्मा, नरेंद्र लवानियां, डॉ मोहम्मद जमीर, संदीप परिहार, श्रीराम शर्मा, प्रभात समाधिया, राकेश सारस्वत, सर्वेश तिवारी, विमल शर्मा, अरुण कांत लवानिया, सौरभ गुप्ता, परवेज कुरैशी, राज मोहन शर्मा, गणतंत्र जैन, जितेंद्र शर्मा, विदुषी सिंह, नीलम, डॉ अतुल जैन, अतुल यादव, अंकित शर्मा आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *