कानपुर में शुद्ध प्लस के मालिक को धमकी:कॉलर बोला- व्यापार ठीक से करना है तो रुपए दे दो, नहीं तो जान से मार दूंगा

कानपुर के उद्योगपति शुद्ध प्लस के मालिक दीपक खेमका को जान से मारने की धमकी मिली है। कॉलर ने कहा है कि अगर व्यापार करना चाहते हो तो रुपए दे दो। अगर रुपए नहीं दिए तो जान से मार दिए जाओगे। शुक्रवार को धमकी मिलने के बाद उद्योगपति ने कोहना थाने में तहरीर देकर FIR दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक धमकी देने वाले के बारे में जानकारी लगभग मिल गई है। कुछ तथ्यों का सत्यापन करने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब पूरा मामला पढ़िए…
पार्वती बागला रोड निवासी दीपक खेमका शुद्ध प्लस पान मसाला प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के मालिक है। देश के कई शहरों में इनका व्यापार है। FIR के मुताबिक- मैं शुक्रवार सुबह अपनी कार से फैक्ट्री जा रहा था। इसी समय मेरे मोबाइल पर एक कॉल आई। जैसे ही मैंने हैलो बोला, उधर से कॉलर ने कहा- अगर आपको व्यापार ठीक से करना है और सुरक्षित रहना है तो जो नंबर दे रहा हूं उस पर तुरंत संपर्क करो। जो निर्देश मिले उसे वैसे ही पूरा करो
दीपक खेमका ने बताया- कॉलर ने दूसरा मोबाइल नंबर दिया और बोला- इस नंबर पर बात करो। जैसा कह रहे हैं वैसा करो तो सुरक्षित रहोगे। उन्होंने दूसरे नंबर पर कॉल नहीं किया। लेकिन थोड़ी ही देर में दिए गए मोबाइल नम्बर से दो-तीन बार मेरे पास कॉल आई। दीपक खेमका ने बताया- उस नम्बर पर बात की। उसने रुपए देने की बात कही। लेकिन इस बार मैंने कॉलर को साफ मना कर दिया कि हम आपके रुपए पैसे की कोई भी डिमांड पूरी नहीं कर पाएंगे। तीसरे नम्बर से फोन फिर मिली धमकी
दीपक खेमका के पास शुक्रवार की सुबह लगभग 11ः30 बजे तीसरे नंबर से कॉल आया। इस पर फिर धमकी दी गई कि तुमने फोन पर मना करके अच्छा नहीं किया। अब तुम देखोगे कि क्या होता है। इसके बाद उद्योगपति ने कोहना थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर कोहना अवधेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर नाम छिपाकर आपराधिक धमकी देना और जबरन वसूली की धारा में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जिन नम्बरों से फोन आया था उनकी सीडीआर (कॉल डीटेल रिपोर्ट) निकलवाई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी सेन्ट्रल दिनेश त्रिपाठी ने कहा- अब तक की जांच में यह जानकारी मिल रही है कि उद्योगपति को फोन करने वाला उन्हीं का कोई कर्मचारी है। जिसे उन्होंने कुछ समय पहले निकाल दिया था। हालांकि कुछ और तथ्य भी सामने आए हैं। इन सभी का सत्यापन कराया जा रहा है। जिन फोन नम्बरों से धमकी मिली थी वो स्विच ऑफ जा रहे हैं। …………………………… ये खबर भी पढ़िए… ACP मोहसिन कानपुर IIT से नहीं कर सकेंगे PhD:यौन उत्पीड़न के आरोपों पर NOC कैंसिल, SIT का अल्टीमेटम- बयान दर्ज कराएं कानपुर IIT की छात्रा के यौन शोषण के आरोपी ACP मोहसिन अब IIT से PhD नहीं कर सकेंगे। यूपी पुलिस की ओर से उन्हें दी गई NOC कैंसिल कर दी गई है। IIT प्रशासन ने इसकी पुष्टि की। इधर, SIT ने ACP को अल्टीमेटम दिया है। कहा है कि 48 घंटे के अंदर ACP अपना बयान दर्ज कराएं। आज SIT ACP के खिलाफ दर्ज दूसरी FIR पर छात्रा बयान दर्ज कर सकती है। दूसरी FIR 27 साल की छात्रा ने ही कराया है। पढ़िए पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *