मऊ में होटलों में छापेमारी:30 ढाबा और रेस्टोरेंट में की गई जांच, मजदूरी करते मिले 10 नाबालिग बच्चे

मऊ में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम कराए जाने की शिकायत पर अब पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर के 30 होटलों और अन्य व्यवसायिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को 10 नाबालिग बच्चे काम करते हुए मिले, जिन्हें कांउसिलिंग के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। होटलों में छापेमारी शहर कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग बच्चों से काम कराने की शिकायतें मिल रही थीं, जबकि इस पर पूरी तरह से रोक है। पुलिस टीम ने शहर के मिठाई दुकानों, ढाबों, रेस्टोरेंट्स और होटलों में छापेमारी की। इस दौरान 10 नाबालिग बच्चे काम करते हुए पकड़े गए। पुलिस ने दी कड़ी चेतावनी पुलिस ने इन सभी बच्चों को उनके परिवारवालों के हवाले कर दिया और उन्हें हिदायत दी कि बच्चों का भविष्य खराब न करें। इसके साथ ही, दुकानदारों को भी सख्त चेतावनी दी गई कि अगर भविष्य में उनके यहां नाबालिग बच्चे काम करते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मजदूरी करते मिले 10 नाबालिग कोतवाल ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की गई, जिनमें पटेल ढाबा, गुप्ता ढाबा, श्रीराम स्वीट्स, फाइन डाइन, काठी जंक्शन, बाबा ढाबा, एओसी, और रोडवेज के होटल शामिल हैं। इन सभी स्थानों से कुल 10 नाबालिग बच्चे काम करते हुए मिले हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *