चतरा में अवैध अफीम डोडा जब्त:10 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, तीन बाइक और पिकअप जब्त

चतरा पुलिस ने सिमरिया थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर 42 बोरा अवैध अफीम डोडा जब्त किया है। जब्त किए गए अफीम डोडा की कीमत करीब 10 लाख रुपए आंकी गई है। एसपी सुमित अग्रवाल के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर पिकअप वाहन और मोटरसाइकिलों से अवैध अफीम डोडा ले जा रहे हैं। सूचना पर सिमरिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। टीम ने केन्दु गांव के पास जाल बिछाया। 1081.5 किलोग्राम वजन के 42 बोरा अफीम डोडा बरामद पुलिस को देखकर तस्कर भागने लगे। टीम ने एक तस्कर जुगेश गंझू (20) को पकड़ लिया। मौके से एक बोलेरो पिकअप और तीन मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। पिकअप से 1081.5 किलोग्राम वजन के 42 बोरा अफीम डोडा बरामद हुआ। अन्य तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पूछताछ में पता चला कि तस्कर प्रतिबंधित अफीम डोडा को लातेहार के जंगल में रखते थे। वहीं से पूरा नेटवर्क संचालित होता था। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से मिली जानकारी के आधार पर अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस मामले में सिमरिया थाना में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत कांड संख्या 142/25 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस की इस सफल कार्रवाई से अफीम तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *