कानपुर में सीएम ग्रिड योजना का विरोध:2.34 किमी. सड़क चौड़ीकरण के लिए 75 मकानों को नोटिस, 250 लोगों का व्यापार प्रभावित

सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क चौड़ीकरण के विरोध में किदवई नगर इलाकाई लोगों व व्यापारियों ने भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। सड़क नहीं फुटपाथ चाहिए नारों के साथ आक्रोशित लोगों ने करीब एक घंटे तक सड़क जाम रखी। जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि 75 लोगों के मकान तोड़ने का नोटिस दिया गया है, जो बिल्कुल गलत है। साथ ही बताया कि सड़क चौड़ीकरण के बाद हादसों में इजाफा होगा। जिलाध्यक्ष ने 31 दिसंबर को जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों संग बैठक करने का आश्वासन दिया। पूछा- ग्राहक कहां खड़े करेंगे वाहन किदवई नगर साइट नंबर–वन निवासी आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि बाबा कुटी चौराहे से अलंकार गेस्ट हाउस तक 2.34 किलोमीटर लंबी सड़क सीएम ग्रिड योजना के तहत चौड़ी की जानी है। जिसके लिए इलाके के करीब 75 लोगों को मकान क्षतिग्रस्त करने का नोटिस जारी किया गया है। सड़क चौड़ीकरण के विरोध में इलाकाई लोगों ने जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने मानव श्रृंखला बना कर सड़क बंद कर जमकर नारेबाजी की। आशीष ने बताया कि सड़क पर करीब 250 दुकानें है, जिनमें आने वाले ग्राहक फुटपाथ पर अपने वाहन खड़े करते है। अगर फुटपाथ खत्म हो गए तो ग्राहक वाहन कहां खड़े करेंगे। फुटपाथ खत्म होने से व्यापार प्रभावित होगा। सड़क हादसे की जताई आशंका बताया कि फुटपाथ पर घरों के बुजुर्ग–बच्चे बैठते व खेलते है, फुटपाथ खत्म होने से सड़क किनारे घर जाएंगें, जिससे सड़क हादसे बढ़ेंगे। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन के बाद जिलाध्यक्ष को लोगों ने ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने 31 दिसंबर को जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों संग बैठक कर मामले के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए। प्रदर्शन के दौरान,राजेश कश्यप,राजन,रितेश खंडेलवाल,मार्कण्डेय सिंह,मुकुल सहारिया,अशोक गुप्ता,अवनीश ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *