आगरा पुलिस ने पकड़ा 155 किलो गांजा:गांव के एक घर में छिपाकर रखा था, बाइक से शहर में जाकर बेचते थे, दो तस्कर पकडे़

आगरा की सिकंदरा पुलिस ने दो गांजा तस्करों को पकड़ा है। ये लोग गांव में गांजे का भंडार करके रखे हुए थ। बाइक से गांजे को लोकल पैडलर को उपलब्ध कराते थे। पुलिस ने 155 किलो गांजा भी बरामद किया है, जिसकी बाजार की कीमत करीब 25 लाख रुपए है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि सिकंदरा पुलिस को सिकंदरा थाना क्षेत्र के अरसेना गांव में गांजा तस्करों द्वारा गांजा बेचने की सूचना मिली थी। एसीपी हरीपर्वत आदित्य कुमार के नेतृत्व में सिकंदरा पुलिस की टीम को लगाया गया। सूचना मिली की बाइक सवार युवक गांजे की तस्करी करते हैं। सूचना के आधार पर थाना सिकन्दरा पुलिस टीम अरसैना मोड़ पर नजर रखने लगी। पुलिस को दो युवकअरसैना गांव की तरफ जाते दिखाई दिए, जिनका पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया। पुलिस टीम ने दोनों को अरसैना गांव स्थित एक मकान में जाते देखा। जब मकान पर दबिश दी गई तो अंदर बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। दोनों युवकों को पकड़ लिया गया। इन्होंने पूछताछ में बताया कि यह मकान हरिमोहन शर्मा का है जो उनका साथी है। वो पुलिस को देखकर पीछे वाले दरवाजे को खोलकर भाग गया है। तीनों लोग अवैध गांजा बेचने का काम करते हैं। गांजा उड़ीसा से मंगाते हैं। इसके बाद यहां से थोडी-थोडी मात्रा मे गांजे को मोटर साइकिल से ले जाकर आप-पास के क्षेत्र में बेच देते हैं, जिससे उन्हें अच्छी कमाई होती है। पकडे़ गए आरोपी मनीष मुदगल अरसैना और रितिक कुमार निवासी ग्राम रैपुरा अहीर थाना अछनेरा हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *