लुधियाना में धारदार हथियार से युवक की हत्या:मेहंदी लगाने का करता था काम,नहर के पास पार्क में मिला शव

पंजाब के लुधियाना में आज शुक्रवार को सराभा नगर में लय्यर वैली के पास एक नहर के पास 21 वर्षीय एक युवक का शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। युवक की धारदार हथियार से हत्या की गई है। सिर और शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी मिले है। मरने वाले का नाम अभिमन्यु है वह हैबोवाल कलां का रहने वाला है। अभिमन्यु मेहंदी लगाने का करता था काम अभिमन्यु मेहंदी लगाने का काम करता था। डिवीजन नंबर 5 पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को नहर के पास एक शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और उसे एक व्यक्ति का शव मिला जिसके सिर पर गहरी चोटें थीं। डिवीजन नंबर 5 थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि युवक की धारदार हथियार से हत्या की गई है। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और अपराध के पीछे के मकसद की जांच की जा रही है। सुरागों पर काम कर रही पुलिस उन्होंने आगे कहा कि पुलिस टीमें कई सुरागों पर काम कर रही हैं और आश्वासन दिया कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में भेज दिया गया है। पुलिस को हत्या के पीछे किसी परिचित का हाथ होने का शक है। मृतक के चाचा ने बताया कि अभिमन्यु गुरुवार को काम के लिए घर से निकला था। जब वह वापस नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। शुक्रवार सुबह पुलिस ने उन्हें उसकी हत्या की सूचना दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *