व्यवस्था के भय से टेंडर नहीं डाल रहे हैं संवेदक : सांसद

सांसद विद्युत वरण महतो ने शनिवार को डुमरिया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में संवेदक टेंडर प्रक्रिया में शामिल होने से डर रहे हैं। जिसके कारण जिले में 38 से अधिक योजनाओं में विभाग द्वारा जारी किये गये टेंडर को भरने में रुचि नहीं ले रहे हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर सांसद ने बताया कि व्यवस्था में कुछ खामियां हैं। जिसके कारण संवेदक टेंडर प्रक्रिया में शामिल नहीं होना चाहते। साथ ही उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार के कार्यकाल में तेजी के साथ योजनाओं को धरातल में उतारा जा रहा था।‌ उन्होंने कहा वर्तमान सरकार को व्यवस्था में मौजूद खामियों को दूर करना चाहिए। इसपर त्वरित कार्यवाही आवश्यक है। ताकि ग्रामीणों के सहुलियत के लिए स्वीकृत योजनाओं को तय समयावधि में पूरा किया जा सके। मॉडल स्कूल में शिक्षक बहाली की करेंगे मांग: सांसद विद्युत वरण महतो को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रखंड स्थित मॉडल स्कूल में केवल दो शिक्षक मौजूद हैं। क्लास 6 से 12 तक कुल 185 छात्र व छात्राएं इस विद्यालय में अध्ययनरत हैं। शिक्षकों की कमी होने के मॉडल स्कूल में बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। इस पर सांसद ने कहा कि डुमरिया के मॉडल स्कूल में 2 और गुड़ाबांदा के भालकी मध्य विद्यालय में केवल 1 शिक्षक होने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा जिला अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में इस मुद्दे को उठायेंगे। विद्यालय में शिक्षकों की बहाली के मांग रखेंगे। ताकि शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित नही हो। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रंगलाल महतो, पूर्व मंडल अध्यक्ष बसंत मदीना, दिलीप पंडा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय दंडपाट आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *