भास्कर न्यूज|लोहरदगा जिलेभर में बीते कुछ दिनों एकाएक कपकपी बढ़ी है। अचानक कनकनी बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक दर्ज किया गया है। इस बीच सुबह से देर शाम तक शीतलहरी जारी है। शाम होते ही लोग अलाव और गर्म कपड़ों के बीच ठंड दूर करने में जुटे रहे। बीच बीच में जोरदार हवाएं भी चल रही है। सुबह और शाम कोहरा का प्रकोप छाया रह रहा है। जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। बारिश की भी संभावना बनी हुई है। हालांकि इन सबके बीच मौसम खुशनुमा बना है। अन्य दिनों की तरह शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। विभाग द्वारा बताया गया है कि आगे 30 दिसंबर तक कनकनी से राहत नहीं मिलेगी। जिस क्रम में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री तक जा सकता है। आगे कुछ दिनों में 3 से 4 डिग्री तक भी न्यूनतम तापमान जा सकती है।


