आर्थिक सुधारों के जनक थे डॉ. मनमोहन सिंह : सुखैर

भास्कर न्यूज|लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में देश के पूर्व प्रधानमंत्री महान अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में किया गया। सर्वप्रथम उपस्थित कांग्रेस जनों के द्वारा स्वर्गीय डॉ मनमोहन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह आर्थिक सुधारों के जनक थे। देश के प्रधानमंत्री के रूप में या फिर नरसिम्हा राव के नेतृत्व में वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने हर फैसले से देश को मजबूत किया। एक सफल अर्थशास्त्री एक दूरदर्शी राजनेता एक विनम्र विद्वान और एक सौम्य व्यक्तित्व जिनकी नीतियों ने भारत को विश्व की कतार में लाकर खड़ा किया था। उन्होंने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में राइट टू इनफार्मेशन, राइट टू एजुकेशन, राइट टू फूड, मनरेगा, वन अधिकार कानून, आधार, जमीन अधिग्रहण कानून, महिला सुरक्षा कानून और लोकपाल जैसे कानून लाए। जिन्होंने देश की जनता के अधिकारों को मजबूत किया और जनता के हाथों में ताकत दिया इनका कार्यकाल सामाजिक कल्याण और आर्थिक समृद्धि के लिए जाना जाएगा। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष शकील अहमद प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, प्रदेश सचिव जगदीप भगत, रीना भगत, निशीथ जायसवाल, साजिद अहमद चंगू, संदीप गुप्ता, मोहन दुबे प्रदीप विश्वकर्मा, हाजी सिकंदर सदरुल अंसारी, मुजम्मिल अंसारी, शंभू प्रजापति, अनीस अहमद जुगल भगत, कुणाल अभिषेक, असलम अंसारी, कुद्दूश समेत आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *