लोहरदगा |श्रमिक संघ झारखंड के महामंत्री रामचन्द्र गोप ने बताया कि बीकेबी कंपनी के द्वारा हेसल डंपिंग यार्ड व क्रासिंग प्लांट में अनलोडिंग मजदूरों के लिए पांच माह पूर्व बॉक्साइट श्रमिक संघ झारखंड द्वारा रेस्ट शेल्टर का मांग की गई थी। लेकिन आज तक रेस्ट शेल्टर का निर्माण नहीं हुआ। जिस कारण बरसात, गर्मी व जाड़े के मौसम में मजदूर खुले आसमान के नीचे रहते हैं। वहीं हिंडाल्को के उच्च अधिकारी यहां आते रहते है। साथ ही कुछ लोग मजदूरों का रहनुमा बने हुए है वे भी चुप बैठे है। उन्होंने कहा कि मजदूर धूप में रहें या पानी में भिंगे साइडिंग चलना चाहिए और अधिकारियों का प्रमोशन होते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि साइडिंग में रेस्ट शेल्टर को लेकर संघ उच्च अधिकारी से वार्ता करेगी।


