सांसद प्रतिनिधि ने सुनी लोगों की समस्या

मगनपुर | हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर शनिवार को सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने महलीडीह गांव समर्थकों के साथ पहुंचे। जहां सोसो कलां, महलीडीह और जांगी गांव के स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना। इसके बाद एनएचआई के वरीय अधिकारियों से बात की। इसपर एनएचआई के पदाधिकारियों ने कहा कि जल्द ही एनएचआई के अधिकारियों की टीम निरीक्षण करने पहुंचेगी और ग्रामीणों से भी बात कर इस समस्या का समाधान किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि हमलोगों की खेती बारी करने योग्य जमीन तक पहुंचने का रास्ता रांची, धनबाद भारत माला परियोजना में बंद कर दिया जा रहा है। मौके पर भाजपा नेता प्रीतम झा, बिक्की महतो, टेकलाल महतो, कृष्ण कुमार शर्मा, धनेश्वर महतो, अंदू महतो, दिलीप करमाली, योगेन्द्र महतो, कृष्ण कुमार महतो, शंकर महतो व राम किष्टो मुंडा समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *