खेल अनुशासन और प्रेम सिखाता : सीओ

भास्कर न्यूज | सिमडेगा शहर के इस्लामपुर में एसपी 11 क्लब द्वारा आयोजित नॉकआउट बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार की देर शाम किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में सदर सीओ इम्तियाज अहमद और विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सेंट्रल अंजुमन इस्लामिया के सदर मो ग्यास, बबलू, फरहान आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। शुक्रवार को खेले गए मैच में अशरफ और तौकीर की जोड़ी ने अनस और शाद की जोड़ी तथा शाद और सैफ की जोड़ी ने शकील और शाहबाज की जोड़ी को हरा कर अगले चक्र में प्रवेश किया। इस मौके पर सीओ इम्तियाज अहमद ने कहा कि खेल और शिक्षा से इंसान काफी ऊंचाई तक जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन और प्रेम सिखाता है। खेल के मैदान के बाहर भी अनुशासन कायम रखना चाहिए। इससे पूर्व आगंतुकों का स्वागत आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा बुके देकर किया गया। प्रतियोगिता का समापन रविवार की रात होगा। कार्यक्रम का संचालन जियाउल ने किया। मौके पर तौकीर उस्मानी, मेराज अंसारी, जमील, जैद, उमराज, शादाब, हारीश सहित कई लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *