शपथ के दूसरे दिन 2 नए मंत्रियों का VIDEO वायरल:स्कूटी चलाते राजेश दिखे, साउथ स्टाइल में खुशवंत,कहा- पावर कुर्सी में नहीं, बैठने वाले में

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर 3 नए मंत्री बनाए हैं। मंत्री बनने के एक दिन बाद गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। गुरु खुशवंत रील में साउथ स्टाइल में डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। वहीं लखनपुर में मंत्री राजेश अग्रवाल अकेले ही बिना किसी सुरक्षा के स्कूटी पर घूमते दिखाई दिए। पावर कुर्सी में नहीं, उस पर बैठने वाले में होती है, जो कुर्सी में बैठा है वो पूरा पावर हाउस है। साउथ अभिनेता थलपति विजय की फिल्म के इस डॉयलाग के साथ बनाए गुरु खुशवंत का वीडियो छत्तीसगढ़ की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है। कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा है कि ‘भाजपा के नए मंत्री की तरफ से पुराने मंत्रियों को प्यार भरा संदेश’। सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर कमेंट भी किए जा रहे हैं। वहीं मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने इसे कांग्रेस की ओछी हरकत बताया है। साथ ही कहा कि ये वीडियो 5 साल पुराना है। पहले देखिए ये तस्वीरें- साय कैबिनेट का 20 अप्रैल को विस्तार हुआ है। कैबिनेट में मंत्री गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल को शामिल किया गया। राजेश अग्रवाल और खुशवंत साहेब पूर्व कांग्रेसी रह चुके हैं। साय कैबिनेट में जैसे ही खुशवंत साहेब को एंट्री मिली वैसे ही उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर कांग्रेसियों ने वायरल किया। इस वायरल वीडियो में खुशवंत साहेब साउथ फिल्म का डॉयलाग बोलते दिख रहे हैं। कांग्रेसी हमसे जल रहे- मंत्री खुशवंत मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि वीडियो 5 साल पुराना है। दुर्भावनावश कांग्रेस नेताओं ने इस वीडियो को शपथ ग्रहण समारोह के दिन वायरल किया है। कांग्रेस ने 5 साल तक सतनामी समाज का अपमान किया है। बीजेपी अब समाज को इज्जत दे रही है। समाज के लोगों को पद दिया जा रहा है और समाजहित में काम हो रहा है, तो कांग्रेस नेताओं से ये बर्दाश्त नहीं हाे रहा है। स्कूटी से मंदिर पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल राजेश अग्रवाल की बात करें तो उनका वीडियो मंत्री बनने के अगले ही दिन यानी गुरुवार का है। राजेश अग्रवाल बिना किसी सुरक्षा या गाड़ी के स्कूटी से अपने घर लखनपुर से एक किलोमीटर दूर प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर स्कूटी से ही वापस लौटे। रास्ते में वे लोगों का अभिवादन करते भी नजर आए। छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना पर्यटन और संस्कृति मंत्री बनने के बाद राजेश अग्रवाल ने कहा कि वे पार्टी के एक छोटे कार्यकर्ता हैं और संगठन जो जिम्मेदारी देगा, उसे पूरी मेहनत से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत को 2047 तक विकसित देश बनाया जाए, और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी उसी दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरगुजा संभाग में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। मैनपाट, रामगढ़, देवगढ़, महेशपुर, तातापानी और कुदरगढ़ जैसे कई पर्यटन स्थल यहां मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि इन पर्यटन स्थलों का विकास हो, जिससे युवाओं को रोजगार मिले और देश-विदेश से पर्यटक छत्तीसगढ़ आएं। ……………………….. कैबिनेट विस्तार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… साय-मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, लखनलाल आबकारी मंत्री बने:गजेंद्र शिक्षा, पर्यटन-संस्कृति राजेश, रोजगार खुशवंत संभालेंगे छत्तीसगढ़ में साय मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद मंत्रियों में विभाग का बंटवारा कर दिया गया है। लखनलाल देवांगन को आबकारी मंत्री बनाया गया है। इससे पहले यह विभाग सीएम साय के पास था। वहीं तीन नए मंत्रियों में गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य विभाग दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *