पंजाब में LPG से भरा टैंकर पलटा, बड़ा ब्लास्ट:घरों में सो रहे लोग झुलसे, पूरा इलाका खाली करवाया, हाईवे बंद

पंजाब के होशियारपुर में शुक्रवार देर रात LPG से भरे टैंकर में ब्लास्ट हो गया। मिनी ट्रक के टक्कर मारने के बाद टैंकर पलट गया। गैस के रिसाव की वजह से लगी आग ने देखते ही देखते आसपास के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। घरों में सो रहे लोग झुलस गए। किसी को समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या हुआ है। लोग बचाने के लिए घरों से भाग गए। मौके पर फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमें पहुंच गईं। लोगों को तुरंत घरों से निकालकर अस्पताल शिफ्ट किया गया। मरीजों की संख्या अधिक होने से अस्पताल में बेड कम पड़ गए। एक बेड पर दो-दो मरीजों को लिटाकर इलाज शुरू किया गया। घटना के बाद से पूरे इलाके में आग की लपटें नजर आ रही थीं। अब 10 तस्वीरों में सारा घटनाक्रम देखिए । तस्वीर 1…LPG टैंकर में ब्लास्ट के बाद उठता आग का गुबार तस्वीर 2…आग लगने के बाद हाईवे से आवाजाही बंद हुई तस्वीर 3..ब्लास्ट के बाद LPG टैंकर और जीप से आग बुझाते फायर ब्रिगेड तस्वीर 4…टैंकर में ब्लास्ट के बाद आग निकटवर्ती गांव मंडाला तक पहुंची तस्वीर 5…टैंकर में ब्लास्ट के बाद लोगों के घरों में हुआ नुकसान तस्वीर 6…घटना के बाद देर रात महिलाएं रोकर आपबीती सुनाते हुए तस्वीर 7…घटना के बाद मौके पर पहुंची डीसी व अन्य अधिकारी जायजा लेते हुए फोटो 8…अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाते समय स्ट्रैचर पलटने से मरीज गिरा फोटो 9 …अस्पताल में बेड कम पड़े गए, एक बेड पर दो मरीजों को लिटाकर इलाज फोटो 10… आग में बुरी तरह झुलसी महिला इलाज करते हुए महिला डॉक्टर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *