झारखंड विधानसभा के पूरकमॉनसून सत्र के पहले दिन शुक्रवार को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का 4296.62 करोड़ रुपये का प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया। बजट में सबसे ज्यादा राशि 96889.72 लाख रुपए ग्रामीण विकास विभाग को मिली है। इसके बाद वित्त विभाग को 83583.48 लाख, स्वास्थ्य विभाग को 44863.30 लाख, प्राथमिक शिक्षा विभाग को 42000 लाख और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को 41700 लाख रुपए की राशि आवंटित की गई है। वहीं, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग को 2245.00 लाख रुपए का बजट मिला है।


