झामुमो के युवा नेता तथा पूर्व प्रवक्ता आर. के. राय उर्फ लाल साहब ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गुरुजी के निधन पर शोक जताया और मुख्यमंत्री को ढाढ़स बंधाया। लाल साहब ने कहा िक गुरुजी झारखंड आंदोलन के पुरोधा थे। झारखंड के वजूद के लिए गुरुजी के योगदान को झारखंड हमेशा याद रखेगा।


