मुख्यमंत्री आवास के घेराव मामले में नामजद पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस की डिस्चार्ज याचिका पर सुनवाई हुई। एमपी/एमएलए कोर्ट ने सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया है। अदालत अपना फैसला 30 अगस्त को सुनाएगी। इसी मामले में आरोपी सुदेश महतो और सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी की डिस्चार्ज याचिका अदालत खारिज कर चुकी है। इस मामले को लेकर ओरमांझी के तत्कालीन सीओ विजय केरकेट्टा ने लालपुर थाना में 8 सितंबर 2021 को कांड संख्या 201/2021 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी।


