नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने अपनी टीम के साथ विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। मोरहाबादी स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के पास अतिक्रमण मुक्त कराए गए भूमि का निरीक्षण किया। प्रशासक ने भू-संपदा शाखा के अधिकारियों को स्थल की मापी का निर्देश दिया। अभियंत्रण शाखा को स्थल के लिए नई योजना का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। मोरहाबादी क्षेत्र की अवैध दुकानों एवं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। मोरहाबादी के कुसुम बिहार में जिला प्रशासन द्वारा निगम को हस्तांतरित भूमि का निरीक्षण कर चहारदीवारी निर्माण के लिए वेंडिंग जोन बनाने का निर्देश दिया। एदलहातू एवं पहाड़ी मंदिर स्थित अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की सफाई का निर्देश दिया। मौके पर अपर प्रशासक संजय कुमार, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ आनंद शेखर झा, नगर अभियान प्रबंधक एवं कर्मी मौजूद थे।


