डिस्चार्ज आवेदन पर सुनवाई जारी दे दौरा जवाब दाखिल करने का निर्देश

रिश्वत मामले में आरोपी गुमला के तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी सुनील शेखर कुजूर और कंप्यूटर ऑपरेटर अनूप किंडो की ओर से दाखिल डिस्चार्ज याचिका पर शुक्रवार को एसीबी के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान मामले में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 12 सितंबर निर्धारित की है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने दोनों को 17 जनवरी 2024 को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था। उसने शिक्षिका कुंती कुमारी को दोषमुक्त करने के एवज में एक लाख रुपए की मांग थी। दोनों ने 4 अगस्त को मामले में निर्दोष बताते हुए डिस्चार्ज याचिका दाखिल की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *