सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित इरगू टोली से पुलिस ने एक ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। तस्कर का नाम इरफान अंसारी है। तस्कर के पास से पुलिस ने 25 पुड़िया ब्राउन शुगर के अलावा 33 हजार नकद बरामद किया है। आरोपी ने ब्राउन शुगर तस्करी किए जाने की बात को स्वीकार करते हुए गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की जानकारी दी है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


