अजरबैजान ने कुख्यात अपराधी मयंक सिंह को एटीएस को सौंपा

अजरबैजान ने कुख्यात अपराधी मयंक सिंह को आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को सौंप दिया है। प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सुनील सिंह मीणा उर्फ मयंक सिंह को लेकर झारखंड पुलिस की आतंकवाद निरोधक दस्ता की टीम शनिवार को अजरबैजान से लेकर भारत पहुंचेगी। भारत में भी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे कड़ी सुरक्षा में एटीएस मुख्यालय लाया जा सकता है। इसके पहले उसे कोर्ट के समक्ष भी पेश किया जा सकता है। उससे पूछताछ भी होगी। गैंगस्टर मयंक सिंह को पिछले साल बाकू में हिरासत में लिया गया था। जिसके बाद से मयंक सिंह बाकू के जेल में था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *