कांके जमीन घोटाला में चार्जशीटेड सीओ जय कुमार राम का निधन

कांके के पूर्व अंचलाधिकारी जय कुमार राम का शुक्रवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। कांके जमीन घोटाला केस में ईडी के चार्जशीटेड थे। सीएमसी वेल्लोर में उनका इलाज चल रहा था। चिकित्सकों ने उनके मल्टीपल आर्गन फेल्योर की जानकारी दी थी। यही उनकी मृत्यु का कारण बना। सीओ जय कुमार राम पर जमीन माफियाओं के साथ मिलकर कांके क्षेत्र की सीएनटी एक्ट से संबंधित जमीन की प्रकृति बदल कर, जाली दस्तावेज तैयार कर खरीद-बिक्री करवाने का आरोप था। इस केस से बचने के लिए ईडी को मैनेज करने के नाम पर एक अधिवक्ता को 3.40 करोड़ रुपए व आई-फोन देने का मामला भी सामने आ चुका था। ईडी ने सितंबर 2024 में सीओ जय कुमार राम सहित छह के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की थी। पूरा मामला कांके अंचल क्षेत्र में आदिवासी, भुइंहरी व सरकारी प्रकृति की जमीन को फर्जी दस्तावेज पर जेनरल बनाकर बेचने से संबंधित है। सीओ जयकुमार राम पर आरोप था कि गत वर्ष 21 जून 2024 को जब जमीन माफिया के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी हो रही थी, तब वे एनआईसी में म्यूटेशन के 20 दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। इन 20 दस्तावेजों में 17 दस्तावेजों को तो उन्होंने पूरी तरह नष्ट कर दिया था, जिसे ईडी ने रिकवर कर लिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *