28-29 अगस्त को होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन:सहायक आचार्य : बायोमेट्रिक मिसमैच वाले को एक और मौका

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा के उन अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया है, जो बायोमेट्रिक मिसमैच के कारण डॉक्यूमेंट वेरिफि​केशन से वंचित रह गए थे। अब 28 व 29 अगस्त आयोग के नामकुम स्थित कार्यालय में इन अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। इसमें 660 अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। इसमें इंटर प्रशिक्षित (कक्षा 1 से 5) और स्नातक प्रशिक्षित (कक्षा 6 से 8) के अभ्य​र्थी शामिल हैं। 28 अगस्त को स्नातक प्रशिक्षित का वेरिफिकेशन होगा, जिसमें गणित-विज्ञान के 77 अभ्यर्थी होंगे। वहीं सामाजिक विज्ञान के 132 और भाषा के 44 अभ्यर्थी होंगे। इसी तरह 29 अगस्त को इंटर प्रशिक्षित (कक्षा 1 से 5) के 407 अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। आयोग ने साफ कर दिया है कि यह आखिरी मौका है। जो अभ्यर्थी अनुपस्थित रहेंगे, उन्हें फिर कोई अवसर नहीं दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *