सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के मानव विज्ञान और जनजातीय अध्ययन विभाग ने विश्व लोकसंस्कृति दिवस के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन किया। यह व्याख्यान भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण के क्षेत्रीय केंद्र, लुप्तप्राय भाषा केंद्र, स्वदेशी ज्ञान एवं सतत विकास केंद्र, समान अवसर प्रकोष्ठ और राष्ट्रीय कैडेट कोर, सीयूजे, रांची के सहयोग से आयोजित किया गया था।संगोष्ठी का विषय संस्कृति की विरासत की सुरक्षा: भारतीय परिदृश्य में प्रमुख मुद्दे और संग्रहालय और वैकल्पिक स्थानों में लोक इतिहास, आख्यान, स्मृति और जुड़ाव की खोज था। कार्यक्रम में तेजपुर यूनिवर्सिटी के सांस्कृतिक अध्ययन विभाग की डॉ. सुभ्रा देवी और राष्ट्रपति भवन संग्रहालय और कला संग्रह, नई दिल्ली के उप निदेशक प्रोतिम बोरदोलोई मुख्य वक्ता थे।


