रांची | लाला लाजपत राय बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। इस अवसर पर 10वीं की छात्रा अर्पिता कुमारी ने भाषण प्रस्तुत किया। 6वीं से 12वीं तक के छात्रों के बीच क्विज का आयोजन किया गया। वहीं, 11वीं व 12वीं के छात्रों ने पोस्टर तैयार किया। प्रिंसिपल शैलेंद्र कुमार ने छात्रों से कहा कि वे जिज्ञासु बनें, सपने देखें और ब्रह्मांड के चमत्कारों को तलाशे। मौके पर वाइस प्रिंसिपल प्रफुल्ल कुमार समेत शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद थी।


