डीएवी नंदराज में आईएचएम की कार्यशाला आयोजित

डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल के ह्यूमैनिटीज व कॉमर्स संकाय के छात्रों ने इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रिशन आईएचएम रांची में एक दिवसीय कार्यशाला में भाग लिया। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने व मोटापे से बचाव की जागरुकता तथा आतिथ्य उद्योग में करियर की संभावनाएं विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस दौरान विशेषज्ञों ने छात्रों को फिट इंडिया अभियान व स्वस्थ्य भारत अभियान के तहत संतुलित आहार कम तेल का उपयोग व नियमित व्यायाम अपनाने की प्रेरणा दी। साथ ही छात्रों को होटल प्रबंधन, पर्यटन व आतिथ्य क्षेत्र में उपलब्ध विविध करियर अवसरों से भी अवगत कराया गया। प्रिंसिपल डॉ. रवि प्रकाश तिवारी ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं छात्रों को कक्षा की पढ़ाई से परे व्यावहारिक अनुभव देती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *