अमृतसर| स्प्रिंग फील्ड्स पब्लिक स्कूल के चार छात्रों ने 69वें जिला स्तरीय स्कूल गेम्स कराटे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता पीबीएन सीनियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित की गई थी। अंडर-19 श्रेणी में सहजबीर सिंह ने रजत पदक जीता, जबकि कृष्णा शर्मा और अदित्या सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा अंडर-14 श्रेणी में रवदीप सिंह ने भी कांस्य पदक अपने नाम किया। स्कूल की प्रिंसिपल तजिंदर मल्होत्रा ने उन्हें और उनके कोच गुरप्रीत सिंह व सिमरन कौर को बधाई दी।


