त्रिनाथ पूजा समिति का 31वां श्री गणेश पूजा महोत्सव 27 को, 15 फीट के गणपति पंडाल में होंगे विराजमान

अमृतसर| त्रिनाथ पूजा समिति की ओर से 31वां श्री गणेश पूजा महोत्सव 27, 28 और 29 अगस्त को होगा। गणपति महोत्सव का पंडाल गोपाल मंदिर के पास चौक कश्मीर एवेन्यू मजीठा रोड में सजेगा। इस पंडाल में उड़ीसा से आए कारीगरों की ओर से 15 फुट मिट्टी की गणपति जी की मूर्ति बनाकर विराजमान की जाएगी। यह महोत्सव समिति के प्रधान प्रकाश कुमार, सचिव देव कुमार और कोषाध्यक्ष उल्लास की अध्यक्षता में होगा। प्रधान प्रकाश के अनुसार 27 अगस्त को 12 बजे गणपति जी को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसी दौरान हवन यज्ञ करके उसमें आहुतियां डाली जाएंगी। जबकि दोपहर 2 बजे गणपति जी की पूजा अर्चना करने के बाद भंडारा भी लगाया जाएगा। रात 8 बजे से गणपति जी का भजन संकीर्तन किया जाएगा। इसी तरह 28 अगस्त रात 8 बजे भजन मंडलियों की ओर से गणपति जी का गुणगान होगा। जबकि 29 अगस्त सुबह 11 बजे गणपति जी का विसर्जन वेरका नहर में किया जाएगा। गणपति विसर्जन को शोभायात्रा निकाली जाएगी। वही 30 अगस्त को दोपहर एक लंगर का आयोजन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *