120वीं बार रक्तदान कर नौजवानों को दिया संदेश

अमृतसर| 120वीं बार रक्तदान कर चुके राजेश सिदाना ने अपने जन्मदिन पर रक्तदान कर लोगों को खूनदान करने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि वह अब तक 120 बार रक्तदान कर चुके हैं। शुक्रवार को उनका जन्मदिन था और उन्होंने समाज और लोगों को प्रेरणा देने के लिए ही आज का दिन चुना है। ताकि लोग खूनदान करने से गुरेज न करें। लोग अक्सर खूनदान करने से इसलिए बचते हैं, क्योंकि उन्हें शंका होती है कि खूनदान करने से शरीर में कमजोरी आती है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *