लीवर को स्वस्थ रखने के महत्व के बारे में बताकर जागरूक किया गया

भास्कर न्यूज| महासमुंद स्वामी आत्मानंद शासकीय आदर्श अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय महासमुंद में शुक्रवार को स्टीटोटिक (फैटी) लीवर डिजीज विषय पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को लीवर को स्वस्थ रखने के महत्व के लिए बदलती जीवनशैली में रोग गंभीर समस्या के बारे में बताकर बचने की सलाह दी गई। मुख्यअतिथि डॉ. डॉक्टर सर्वेश दुबे (एम. डी. आयुर्वेद) शासकीय आयुष पॉलीक्लिनिक महासमुंद ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया कि स्टीटोटिक लीवर डिजीज, कैंसर के बाद तेजी से बढ़ती दूसरी बड़ी बीमारी बनती जा रही है। उन्होंने आंकड़ों के माध्यम से यह भी स्पष्ट किया कि समय रहते जागरूकता और जांच न होने पर यह रोग घातक रूप ले सकता है। डॉ. दुबे ने सभी से अपील की कि साल में कम से कम एक बार स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य करवाएं ताकि किसी भी रोग का समय पर निदान हो सके। उन्होंने खानपान, नियमित व्यायाम और संयमित दिनचर्या को लीवर को स्वस्थ रखने के लिए अनिवार्य बताया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाएं दूर कीं, जिनका समाधान डॉ. दुबे ने सरल भाषा में किया। मौके पर प्राध्यापक प्रतिमा चंद्राकर, तरुण कुमार बांधे, आलोक हिरवानी, रवि देवांगन, डॉ. ग्लैडिस एस. मैथ्यू, हरिशंकर नाथ, मुकेश सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *