शिक्षा में सुधार लाने स्कूलों में होगी शैक्षिक गुणवत्ता जांच, अधिकारियों को दी ट्रेनिंग

भास्कर न्यूज| महासमुंद स्कूलों में शिक्षा स्तर को सुधारने के लिए शिक्षा विभाग ने नई पहल शुरु की है। इसको लेकर तैयारी भी शुरु कर दी गई है। मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान 2025-26 के लिए शुक्रवार को जिले के सभी संकुल में मूल्यांकन कर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। विशेष मॉनिटरिंग के लिए जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे बागबाहरा, डाइट प्राचार्य विजय खंडेलवाल पिथौरा, डीएमसी रेखराज शर्मा बसना, कार्यक्रम प्रभारी उमा देवी शर्मा महासमुंद, डीपीओ कमलनारायण चंद्राकर सरायपाली एवं जिला प्रशिक्षक डॉ. विजय शर्मा, ओम नारायण शर्मा, तुलेन्द्र सागर, नीलकंठ यादव, दौलत दीवान की टीम ने अवलोकन मार्गदर्शन किया। डीएमसी रेखराज शर्मा ने बताया कि महासमुंद जिले में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाई एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालय के गुणवत्ता की जांच के लिए शोध आधारित रूबरिक्स में 20 प्रश्नों मे विद्यार्थियों के शैक्षिक गुणवत्ता, शिक्षक गुणवत्ता, तीन वर्षों के परीक्षा परिणामों, शिक्षक छात्र उपस्थित, पालकों, समुदाय समितियों की भागीदारी, अध्यापन मे तकनीक का उपयोग, विभिन्न नवाचारी गतिविधियों, पर्यावरण, स्काउट खेल क्रीड़ा योगा, शारीरिक मानसिक विकास का मूल्यांकन किया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न मे पांच विकल्प में विद्यालय के स्तर को चिन्हांकित किया जाकर विद्यालय गुणवत्ता का आंकलन किया जाएगा। इस कार्य के लिए जिले के संकुल प्रभारियों के माध्यम से मूल्यांकन कर्ता अधिकारियो को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर के निर्देशन में आकस्मिक अवलोकन और मार्गदर्शन के लिए पांच टीम बनाई गई। जिससे विद्यालय के वास्तविक गुणवत्ता का मूल्यांकन कर अकादमिक, प्रशासनिक सहयोग से प्रत्येक स्कूल के लिए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का लक्ष्य पूरा हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *