भास्कर न्यूज| महासमुंद महासमुंद पुलिस नशे के कारोबार करने वालों के तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के चौक-चौराहों में पुलिस लगातार नशामुक्ति जागरूकता अभियान चला रही है। इसके माध्यम से लोगों को नशा के दुष्प्रभावों को बताकर नशा नहीं करने और इससे दूर रहने के लिए जागरूक करने पुलिस ने अभियान चलाया। मादक पदार्थों के खतरों और इस पर नियंत्रण के लिए जिला महासमुंद क्षेत्रांतर्गत साप्ताहिक जागरूकता अभियान स्वतंत्रता दिवस पर्व पर चलाया गया। इसी कड़ी में पुलिस चौकी भंवरपुर ने मादक पदार्थों के खतरों माध्यमिक इस पर नियंत्रण के लिए भंवरपुर अंतर्गत नवीन शासकीय महाविद्यालय भंवरपुर, शास.कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर समेत विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया है। मिनी स्टेडियम महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस समारोह पर नशा मुक्ति बैनर पोस्टर लगाकर उपस्थित गणमान्य, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं, शहरी और ग्रामीण वासियों को नशा मुक्ति अभियान के तहत नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के संबंध में जानकारी दिया गया, और शपथ दिलाया गया। मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के संबंध में लोगो को जागरूक करने के लिये बसना क्षेत्र में मानव श्रृंखला बनवाया गया है। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन करके नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में जागरूक किया गया है। स्कूलों में नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में पोस्टर लगाकर लोगों को जागरूक किया गया है। स्कूलों में सभी बालक-बालिकाओं को नशा से दूर रहने हेतु नशे को ना, जिंदगी को हां की शपथ दिलाई गई है। इस दौरान मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लडाई में शामिल होने के संबंध में हेल्पलाइन नंबर 1933 पर काल करने की अपील की गई है। नेशनल नशा मुक्ति हेल्प लाईन 14446 से ले मदद: इस दौरान पुलिस ने नशा मुक्ति के लिए नेशनल नशा मुक्ति हेल्प लाईन नंबर 14446 और मानस हेल्प लाईन नंबर 1933 पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध में टोल फ्री नंबरों का प्रचार किया। सभी को नशा से दूर रहने के लिए किसी भी तरह की सलाह या मदद के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर अपने और अपने परिवार के सदस्यों को नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। नशामुक्ति को लेकर सभी लोगों को शपथ दिलाई गई थाना पिथौरा क्षेत्रांतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल पिथौरा में जन्माष्टमी रैली के अवसर पर वाहन में नशामुक्ति बैनर बांध कर जगह-जगह दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता में ड्रग, नशा जागरूकता अभियान पिथौरा पुलिस ने चलाया। इस दौरान जागरूक कर नशामुक्ति का शपथ दिलाई गई।


