एकलव्य विद्यालय के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण पदक, 6 रजत व 1 कांस्य जीता

भास्कर न्यूज| महासमुंद खेल के क्षेत्र में जिला आगे बढ़ रहा है। स्टेट से लेकर नेशनल तक खिलाड़ी जिले को पदक दिला रहे है। इसी कड़ी में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, भोरिंग के छात्रों ने राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता बिलासपुर में आयोजित हुई, जिसमें विद्यालय ने कुल 13 पदक हासिल किए, जिनमें 6 स्वर्ण, 6 रजत और 1 कांस्य शामिल हैं। शतरंज स्पर्धा में कुनाल (अंडर-14) ने स्वर्ण पदक, (अंडर-19) में धारणा ने रजत जीता। कबड्डी में कन्हैया ध्रुव, अक्षय विशाल व गजेंद्र ने रजत, ट्रिपल जंप में कुंदन (अंडर-19) ने स्वर्ण प्राप्त किया। तीरंदाजी में जयंत ठाकुर (अंडर-19), कुमुदिनी (अंडर-14) और लक्ष्मी रानी ने स्वर्ण, योगेश नाग (अंडर-14), दिगंबर नेताम (अंडर-14) व उमेश (अंडर-19) ने रजत तथा लिलीमा (अंडर-19) ने कांस्य पदक जीता। बैडमिंटन में आदित्य (अंडर-14) ने रजत अर्जित किया। इन उपलब्धियों के आधार पर विद्यालय के 12 छात्रों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *