भास्कर न्यूज| बिरकोनी अंचल के ग्राम बड़गांव व नयापारा, अछरीडीह में लोकपर्व भोजली का त्यौहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। नौ दिन के इस पर्व में भक्तिमय गीतों से खुशनुमा माहौल है। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन से भोजली पर्व शुरू हुआ है। महिला व बालिकाओं ने मिट्टी से भरी बांस की छोटी-छोटी टोकरियों में धान, गेहूं जौ के बीज बोए है। भोजली माता के पौधे पर हल्दी पानी छिड़काव कर रहे हैं। प्रतिदिन सेवा की जा रही है। प्रत्येक दिन बालिकओं द्वारा भोजली गीत और रात्रि में पूजा आरती के बाद सेवागीत से आराधना की जा रही है।वही कृषक भक्त द्वारा अच्छी वर्षा और फसल की कामना की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से रही परम्परा के अनुसार निष्ठा व श्रद्धा के साथ ही भोजली पर्व प्रत्येक साल मनाने की परम्परा है। यहां पौधे नौ दिन में ही पूजा अर्चना के पश्चात जल अर्पित करने से बढ़ रहे हैं।


