रथ पर सवार शिव-पार्वती व नंदी बैल की प्रतिमा सबसे ज्यादा बिकी

भास्कर न्यूज| महासमुंद छग का पारंपरिक पोला पर्व आज धूमधाम से मनाया जाएगा। बाजार मैं पोला, नंदी बैल, चुकिया से सजकर तैयार हो चुका है। बाजार की तुलना में सबसे ज्यादा नेशनल हाईवे में बरोंडा चौक से लेकर बस स्टैंड तक नंदी बैल बेचने दोनों तरफ कुंभकार पहुंचे थे। शुक्रवार को सुबह से नंदी बैल, जाता, पोला, भगौना की खरीदारी करने लोगों की भीड़ लगी रही। कुंभकार ईश्वर चक्रधारी ने बताया कि मिट्टी से बने नंदी बैल 60 रुपए से लेकर 130 रुपए तक बेच रहे हैं। दो जोड़ी नंदी बैल को 80 रुपए में बेच रहे हैं। उन्होंने बताया कि जाता, पोला को 100 रुपए सेट में दे रहे हैं। दोपहर 3 बजे तक 370 सेट नंदी बैल बेच चुके हैं। बाजार में सबसे ज्यादा शिव-पार्वती के नंदी बैल,रथ में सवार भगवान राम-सीता आकर्षण का केन्द्र रहा, जो सबसे ज्यादा बिकी। इसके अलावा इस साल नया डिजाइन में ग्राहकों के डिमांड को देखते हुए नंदी बैल तैयार किया गया था। जिसमें पानी टैंकर, घोड़ा में सवारी करते राजा, मिट्टी के बने होंडा में सवार राजा की मांग रही। इसमें रथ पर सवार भगवान राम-सीता और शिव-पार्वती की मिट्टी से बने बैल 140 रुपए में बेच रहे हैं। डिमांड को देखते हुए कुंभकार बाजार में रंगरोगन के साथ ही बैल के चक्का लगाते नजर आए। खरीदारी करने लोगों की भीड़ लगी रही। शाम को पूरे सड़क में बाजार गुलजार नजर आया। इसके चलते सड़क में जाम की स्थिति बन गई थी। लोगों को दिक्कतें न हो इसक इसको लेकर पुलिस के जवान सड़क किनारे की ड्यूटी लगाई गई थी। ताकि यातायात व्यवस्था दुरुस्त रहे। आज पोला पर्व में महिलाएं उपवास रहेंगी। जहां शाम को 5 बजे नगर के महामाया मंदिर के पास पटकने पहुंचेगी। इसको देखते हुए पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। ताकि किसी तरह की हुल्लड़ व छेड़छाड़ की घटनाएं न हो सके। पर्व में शहर ग्रामीण इलाके बम्हनी, बरोंडा बाजार, तुमगांव, मचेवा, लाफिनखुर्द, बेमचा भोरिंग में खो-खो, कबड्डी, फुगड़ी, दौड़, कुर्सी दौड़, रस्सी दौड़, जलेबी दौड़ सहित विभिन्न तरह के खेलों का आयोजन किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *