दुकान के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी, मामला दर्ज हुआ

महासमुंद| बागबाहरा के कपड़ा दुकान के सामने खड़ी बाइक चोरी होने के मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड-7 मेन रोड बागबाहरा निवासी पराग अग्रवाल का कपड़ा दुकान उसके घर से लगा हुआ है। रोजाना की तरह 20 अगस्त को रात करीब 9 बजे वह दुकान बंद कर अपने टीवीएस स्पोर्ट बाइक सीजी 06 जीटी 5988 को दुकान के बाहर खड़ी कर अपने घर चला गया था। अगले दिन सुबह देखा तो उसकी बाइक किसी ने चोरी कर ली थी। चोरी हुई बाइक की मूल्य लगभग 50,000 रुपए बताई गई। पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2)-बीएनएस के तहत अपराध कायम किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *