3 वाहन चोर पकड़ाए, 15 बाइक जब्त

भास्कर न्यूज | जांजगीर बलौदा पुलिस ने शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 15 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख 45 हजार रुपए है। यह कार्रवाई 2 अगस्त को दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन और एसडीओपी प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पडरिया निवासी कोंदा गोंड उर्फ अनिल (30), कोटमीसोनार निवासी पिंटू साहू (20) और बरगंवा, कोटगढ़ निवासी शंकर धनुहार (27) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा समेत अन्य जिलों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी की गई बाइकों को छिपाकर रखते थे और कुछ बाइकों को शंकर धनुहार को बेचते थे। पुलिस ने सभी 15 मोटरसाइकिलें जब्त कर ली हैं। इनमें एक बाइक बलौदा के सब्जी मार्केट से चोरी की गई थी। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *