महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास: उपमुख्यमंत्री

भास्कर न्यूज | कवर्धा कबीरधाम जिले को 5 नए महतारी सदन की स्वीकृति मिली है। इसके साथ ही जिले में महतारी सदनों की कुल संख्या बढ़कर 19 हो गई है। राज्य शासन ने हाल ही में 166 महतारी सदनों के निर्माण के लिए 49 करोड़ 80 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की है। इनमें से कबीरधाम जिले के किशुनगढ़, चारभाटा, पोड़ी, रेंगाखार कला और राजानवागांव में 1 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से 5 नए महतारी सदन बनाए जाएंगे। वर्तमान में जिले में 14 महतारी सदनों का निर्माण तेजी से जारी है। इन पर कुल 3 करोड़ 45 लाख 80 हजार रुपए खर्च हो रहे हैं। प्रत्येक महतारी सदन पर लगभग 24 लाख 70 हजार रुपए की लागत आ रही है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयास से जिले में 5 नए महतारी सदन की मंजूरी मिली है। 2500 वर्गफीट एरिया में बनेगा हर एक सदन प्रत्येक महतारी सदन लगभग 2,500 वर्ग फीट एरिया में बनाया जाएगा। इसमें कमरा, हाल, बरामदा, किचन, स्टोररूम, सामुदायिक शौचालय, पेयजल के लिए ट्यूबवेल और वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था होगी। सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल का निर्माण भी किया जाएगा। आगामी 5 साल में सभी पंचायत में बनेंगे सदन उपमुख्यमंत्री शर्मा ने बताया कि अब तक प्रदेश में 368 महतारी सदनों की स्वीकृति दी जा चुकी है। इनमें से 50 से अधिक पूर्ण हो चुके हैं। आने वाले 5 वर्षों में प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में महतारी सदन बनाने का लक्ष्य है। इससे सुविधा होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *