कवर्धा| जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कवर्धा अंतर्गत कार्यालय लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम के लिए डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस कौंसिल की संविदा आधार पर भर्ती की जाएगी। इसे लेकर विज्ञापन जारी किया गया है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 सितंबर शाम 5 बजे तक है। आवेदन पत्र कार्यालय में रखे ड्रॉप बॉक्स या रजिस्टर्ड डाक से भेजे जा सकते हैं।


