भास्कर न्यूज |लुधियाना जोधेवाल थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हर्ष अरोड़ा न्यू कैलाश नगर, आकाशदीप सिंह न्यू शुभाष नगर और रोहित कुमार गांव खुआजाके लूट की वारदातों में शामिल हैं। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान इन तीनों को कृष्णा कॉलोनी, राहों रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


