लुधियाना| ग्यासपुरा इलाके में बनवाया स्मार्ट पार्क, जो लाखों रुपये की लागत से तैयार किया गया था, अब खुद एक बड़ी समस्या बन गया है। पार्क में बारिश के कारण पानी भरने की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जोकि पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो गया है। पार्क के अंदर स्थित ओपन जिम और बच्चों के झूलें भी टूटे-फूटे पड़े हैं। स्मार्ट पार्क की डिज़ाइन और निर्माण में बहुत मेहनत की गई थी, लेकिन अब यह बारिश के पानी से डूबा हुआ है और आसपास के इलाकों के निवासियों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। इस पार्क की वर्तमान स्थिति स्वास्थ्य के लिहाज से भी चिंताजनक है। इससे आसपास के इलाकों में मच्छरों और अन्य बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। पार्क में बच्चों के झूले अब जंग और टूट-फूट के कारण उपयोग के योग्य नहीं रहे। ओपन जिम के उपकरण भी खराब हो गए हैं, जो नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही के कारण अनदेखी की जा रही है। स्थानीय निवासी इस स्थिति को लेकर काफी परेशान हैं, लेकिन नगर निगम के अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। लोगों का कहना है कि स्मार्ट पार्क के निर्माण में काफी पैसा खर्च किया गए थे, लेकिन अब यह पार्क एक अव्यवस्थित और गंदगी से भरे स्थान में बदल चुका है। सरकार और नगर निगम की यह जिम्मेदारी बनती है कि इस पार्क की हालत को सुधारने के लिए जल्दी कदम उठाएं और ताकि इस क्षेत्र में रहने वालों को होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाया जा सके।


