कर्ज को भरने के लिए पिता-पुत्र करने लगे गोल्ड शोरूम में चोरियां

भास्कर न्यूज |लुधियाना ज्वेलरी शोरूम में चोरियों की बढ़ती घटनाओं के बाद पुलिस ने डिवीजन नंबर 8 में दबिश देकर दो शातिर चोरों को दबोचा लिया। यह चोर पिता-पुत्र निकले जो न केवल चोरी करते थे, बल्कि चोरी की गई चीजों को बैंक में गिरवी रख देते थे। बता दें कि शहर के दो प्रसिद्ध गोल्ड शोरूम से एक ही तरीके से गोल्ड चेन और अंगूठियां गायब हो गई थी। ऐसे में पुलिस ने एक स्पेशल टीम बना कर शनिवार को पकड़ लिया। मामले में थाना डिवीजन-8 बलविंदर कौर ने बताया कि दोनों की पहचान निपुन जैन और विकास जैन के रूप में हुई है, जो संत विहार चुहड़पुर रोड के निवासी हैं। निपुन अपने पिता के साथ मिलकर ज्वेलरी शोरूमों में जालसाजी करता था। वह शोरूम में जाता और सेल्समैन से बातचीत करने के दौरान उसका ध्यान भटकाता, ताकि वह सोने के जेवर चोरी कर सके। इन दोनों की करतूतें शोरूम के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। इसी क्लू के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा और उनके पास से 4 सोने की अंगूठियां, एक स्कूटी और 46.90 ग्राम वजन की प्लेटिनम गोल्ड चेन बरामद की। पूछताछ में आरोपी निपुन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता पर कई बैंकों का कर्ज है, और इसी वजह से वह इस गैरकानूनी रास्ते पर उतर आया था। आरोपियों ने एक सोने की चेन मथूट फाइनेंस में गिरवी भी रखी है, जिसके बारे में पुलिस अब छानबीन कर रही है। निपुन अभी 18 साल का है और 12वीं कक्षा तक पढ़ाई कर चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *