डबल मर्डर का आरोपी पकड़ा, पुलिस जल्द करेगी खुलासा

लुधियाना| हैबोवाल में हुए मां-बेटे के डबल मर्डर के मामले में पुलिस ने हत्यारे को पकड़ लिया है। इससे पुलिस पूछताछ कर रही है। हत्या के बाद आरोपी शहर छोड़ कर भाग गया था। जिसकी तलाश के लिए थाना हैबोवाल की पुलिस और सीआईए की टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए दिल्ली, हरियाणा समेत पंजाब के विभिन्न शहरों में रेड के लिए गई। इसके बाद सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और पुलिस पूछताछ कर हथियार और अन्य सबूतों को इकट्ठा करने में लगी हुई है, जिससे उसने महिला और उसके बेटे की हत्या की। मामले में एसएचओ मधुबाला ने बताया कि जल्द ही प्रेसवार्ता कर आरोपी को पेश किया जाएगा। बता दें कि 25 दिसंबर को पंजाब के लुधियाना में एक कमरे में मां-बेटे के शव मिले थे। हैबोवाल के प्रेम विहार इलाके में बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इस मामले में शवों की हालत देखकर लग रहा था कि मां-बेटे की हत्या हथौड़े से की गई है, लेकिन पता चला है कि मां-बेटे की हत्या दात से की गई है। महिला का प्रेमी, जो उसके साथ एक ही कमरे में रहता था, पुलिस की रडार पर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *