भास्कर न्यूज |लुधियाना प्रतिबंधित चाइना डोर की बिक्री में दो आरोपियों को थाना टिब्बा पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर प्रेम विहार इलाके में एक विशेष छापेमारी की गई, जिसमें आरोपी रमनजीत सिंह वासी ऋषि नगर और राहुल शर्मा वासी नई मंजीत नगर को गिरफ्तार किया गया। जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से 30 चाइना डोर के गट्टू बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


